टीम इंडिया इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका दौरे (India Tour of South Africa) के लिए रवाना होगी. इससे पहले, उसके लिए राहत भरी खबर आई है।साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम को बड़ी रियायत दी है. अब द.अफ्रीका पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को कड़े क्वारंटीन में नहीं रहना होगा। वहां पहुंचने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया सिर्फ एक दिन होटल के कमरे में आइसोलेट होगी।
मुंबई में भी बायो-बबल में रही टीम
अफ्रीका पहुंचने पर खिलाड़ियों का 3 बार कोरोना टेस्ट होगा और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद खिलाड़ी आइसोलेशन से बाहर आ सकेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट खेला जाएगा।अफ्रीका रवाना से पहले ही भारतीय टीम तीन दिन मुंबई में बायो-बबल में रही। इस बीच खिलाड़ियों का तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ।
परिवार को साथ ले जाने की इजाजत नहीं
टीम 16 दिसंबर को जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के परिवार को उनके साथ जाने की इजाजत नहीं दी है। जोहानिसबर्ग और सेंचुरियन में ओमिक्रॉन के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं और भारत को इन्हीं दो वेन्यू पर पहले 2 टेस्ट खेलने हैं।
शेड्यू
- पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
- दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
- तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube